बछवाड़ा में एनएच-28 पर रफ्तार का कहर: तीन अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत, दो गंभीर

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर बुधवार देर शाम हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई,जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक का इलाज दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। वहीं दूसरे को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया है। रानी-तीन पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी शत्रुघ्न ठाकुर के पुत्र रितेश कुमार रानी गांव स्थित अपनी दुकान बंद कर पैदल ही घर लौट रहे थे।

- Sponsored Ads-

इसी दौरान एनएच 28 सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के चीख चीत्कार से लोगो का दिल दहल गया। दूसरी घटना फतेहा चौक के समीप घटित हुई, जहां एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल की पहचान बरौनी प्रखंड के मैदा शाहपुर निवासी लक्ष्मी पासवान के पुत्र विमल पासवान के रूप में हुई है।

बछवाड़ा में एनएच-28 पर रफ्तार का कहर: तीन अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत, दो गंभीर 2वह अपनी अपाचे बाइक से ससुराल मंसूरचक थाना क्षेत्र के साठा गांव जा रहे थे। ग्रामीणों के द्वारा एनएचएआई की एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा पहुंचाया।  जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेगूसराय रेफर कर दिया। वही रसीदपुर चौक के समीप एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक बेहोश था, जिस कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। लगातार हो रहे सड़क दुर्घटना को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में गहरा आक्रोश है। चिरंजीवीपुर पंचायत के मुखिया प्रभात कुमार ने कहा कि रसीदपुर से गोधना तक एनएच-28 पर जगह-जगह जानलेवा गड्ढे बन गए हैं, जो दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं।

बछवाड़ा में एनएच-28 पर रफ्तार का कहर: तीन अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत, दो गंभीर 3उन्होंने एनएचएआई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह भी सड़क की इस दयनीय हालत और बढ़ती दुर्घटनाओं पर चुप्पी साधे हुए हैं। मामले में प्रभारी थाना प्रभारी गितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हुई है और दो लोग घायल हुए हैं। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहनों की तलाश कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article