डीएनबी भारत डेस्क
फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत बरौनी नगर परिषद वार्ड 24 निपनियां मध्य विद्यालय के निकट शुक्रवार को गोलीबारी की घटना में एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि दूसरा युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान निपनियां मधुरापुर पंचायत वार्ड 09 निवासी अमित कुमार सिंह का लगभग 17 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है।

जबकि घायल की पहचान तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत बरौनी एक पंचायत वार्ड 11 निवासी अरविंद सिंह का लगभग 17 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फुलवड़िया थाना पुलिस व डीएसपी तेघड़ा को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कृष्ण कुमार, फुलवड़िया थाना पुलिस अधिकारी अभिषेक कुमार व 112 हेल्प डेस्क पुलिस अधिकारी रमेश कुमार व पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल व मृतक को बरौनी नीजी अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहां मृतक के परिजन का रो रोकर बुराहाल है।फिलवक्त घायल युवक का इलाज चल रहा था।घटना की सूचना मिलते ही एसपी बेगूसराय मनीष अस्पताल पहुंचकर कर गोलीबारी की घटना की जानकारी परिजनों से ली। एसपी ने एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन का निर्देश दिया है।पुलिस द्वारा घटना की विस्तृत छानबीन की जा रही है।
डीएनबी भारत डेस्क