एपीएचसी सिमरिया में गर्भवती महिलाओं के लिए गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन।

DNB Bharat Desk

एचएलएफपीपीटी के सहयोग से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एचयूआरएल से विक्रम सिंह एवं ईश्वर चंद्र प्रियदर्शी उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-

इसके साथ ही एपीएचसी सिमरिया से डा संगीता कुमारी, एचएलएफपीपीटी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर संजीव कुमार पांडेय, अमित कुमार एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

एपीएचसी सिमरिया में गर्भवती महिलाओं के लिए गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन। 2कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित प्रसव पूर्व जांच (एएनसी), आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों के सेवन, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाना है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article