डीएनबी भारत डेस्क
जीरोमाइल ओपी पुलिस ने रविवार की शाम एन एच 31 फर्टिलाइजर गेट नंबर – 1 के पास सड़क पर ई रिक्शा पर जा रहा दो युवक पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़ भागने लगा।
- Sponsored Ads-

जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जांच के दौरान पुलिस ने बेगूसराय नयागांव वार्ड संख्या दो निवासी रामलोचन झा का 20 वर्षीय पुत्र निलेश कुमार, राम सकल झा का 22 वर्षीय पुत्र विमलेश कुमार के पास से 7.375 किलोग्राम एवं 7.346 किलोग्राम कुल मात्रा 14.721 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
जीरोमाइल ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार वन ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट