दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में कई दिनों से रेबीज इंजेक्शन खत्म, मरीज परेशान

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

दलसिंहसरा अनुमंडल अस्पताल में रेबीज वैक्सीन कई दिनों से खत्म है। वहीं दूसरी ओर दलसिंहसराय में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है।जब किसी व्यक्ति को कुत्ता काट लेता है। तो दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल की तरफ इंजेक्शन लेने को दौड़ता है।

- Sponsored Ads-

 लेकिन वहां जाकर उसे मरीज को निराश होकर वापस सदर अस्पताल या फिर निजी किसी मेडिसिन काउंटर या निजी क्लीनिक से खरीद कर इंजेक्शन लेनी पड़ती है।वही मरीजों ने बताया कि अनुमंडल अस्पताल में हमेशा किसी ने किसी मेडिसिन हो या वैक्सीन की कमी रहती है। पूरी तरह से अनुमंडल अस्पताल में किसी भी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध नहीं रहती है।

दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में कई दिनों से रेबीज इंजेक्शन खत्म, मरीज परेशान 2और इंजेक्शन भी नहीं रहती  यहां तक की डॉक्टर का भी कहना होता है की दवा बाहर से खरीद ले आखिरकार अनुमंडल अस्पताल में कब पूरी तरह से मरीजों का इलाज किया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस पर ध्यान क्यों नहीं देते इस तरह के लावारिस कुत्तों के काटने से कई लोग परेशान होते हैं। इंजेक्शन ना रहने के कारण आखिरकार कब तक ऐसा अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय में चलता रहेगा आम जनता को क्यों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन की व्यवस्था नहीं है लेकिन वहीं निजी क्लीनिक में आपको रेबीज इंजेक्शन भारी मात्रा में प्राप्त मिलेगा ऐसा तो नहीं की कही दलसिंहसराय अनुमंडल के स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारी वैक्सीन को सप्लाई करते हो।अगर ऐसा है तो इस पर स्वास्थ्य विभाग को ध्यान देना चाहिए।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article