बेगूसराय में बड़ा हादसा: शादी का पंडाल बनाते समय करंट लगने से दो मजदूरों की मौत

DNB Bharat Desk

 बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शादी समारोह में पंडाल निर्माण करने के दौरान करंट लगने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद जहां मृतक मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं शादी की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील हो गईं। 

- Sponsored Ads-

घटना बखरी थाना क्षेत्र के पुरानी थाना बखरी बाजार की है।मृतक दोनों मजदूरों की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 निवासी रतन यादव के पुत्र साजन यादव और कारकोली गांव निवासी स्वर्गीय उमेश महतो के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों मजदूर बखरी के ही रहने वाले लवली टेंट-पंडाल में काम करते थे। 

बेगूसराय में बड़ा हादसा: शादी का पंडाल बनाते समय करंट लगने से दो मजदूरों की मौत 2बीती रात दोनों बखरी बाजार में आयोजित एक शादी समारोह में पंडाल निर्माण करने पहुंचे थे। इसी दौरान पंडाल निर्माण का काम करते वक्त दोनों मजदूर बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।हादसे की खबर मिलते ही मृतक मजदूरों के परिवार में चीख-पुकार मच गई। 

बेगूसराय में बड़ा हादसा: शादी का पंडाल बनाते समय करंट लगने से दो मजदूरों की मौत 3जिस घर और समारोह में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां पल भर में मातम छा गया। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।इधर, घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

फिलहाल, शादी समारोह में पंडाल निर्माण के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन ली हैं। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article