भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत,पुलिस मामले की जांच में जुटी

DNB Bharat Desk

भगवानपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर गांव के वार्ड संख्या 3 में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।  मृतका की पहचान किरतपुर निवासी बाबूलाल राम की लगभग 17 वर्षीया पुत्री सुमन कुमारी उर्फ ललिया के रूप में हुई है। वह अपने घर में फंदे से लटके मिली।

- Sponsored Ads-

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि लड़की फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम  रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका के पिता लालबाबू राम व मां नूतन देवी परदेश में रहकर मजदूरी करता है। तीन बहन भी बाहर ही रहती है।मृतका छह बहन व एक भाई था। वह दादी धनमा देवी व अन्य बहन भाई के साथ गांव में रहती थी।

Share This Article