डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय मे सिमरिया गंगा तट पर सिमरिया महोत्सव के दौरान भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। गंगा तट पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ आयोजित महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और मां गंगा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा तथा जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।गंगा महाआरती के दौरान गंगा तट का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।
बताते चले की सिमरिया धाम केवल बेगूसराय ही नहीं देश भर मे धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र है। हर गंगा के तट पर लगने वाला कल्पवास भारत ही नहीं पड़ोसी देश नेपाल के लोगो के लिए खास अवसर होता है।
इस दौरान बनारस के पंडो द्वारा आयोजित गंगा की महाआरती लोगो के लिए बिशेष आकर्षण का केंद्र होता है। इस अवसर पर शामिल हुए बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री बिजय चौधरी, कृषि मंत्री बिजय सिन्हा जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सिमरिया की महत्ता और इसके धार्मिक पहलु पर चर्चा की।
डीएनबी भारत डेस्क