डीएनबी भारत डेस्क
बरौनी। आज दिनांक 23 नवंबर 2026 को अयोध्या प्रसाद सिंह स्मारक महाविद्यालय, बरौनी के सौजन्य से ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंतर महाविद्यालय फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन यमुना भगत स्टेडियम, बरौनी (खेल गाँव) के प्रांगण में किया गया।

यह प्रतियोगिता दिनांक 23 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक निर्धारित है, जिसमें विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग एवं शारीरिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार, आयोजन सचिव डॉ. बबलू कुमार, एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. श्रवण कुमार सहित अन्य शिक्षकगण, गणमान्य अतिथि, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। आज के लीग मुकाबले में ए.एन.डी. कॉलेज, शाहपुर पटोरी की टीम विजेता रही। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों का खूब उत्साह बढ़ाया।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं खेल के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन समिति एवं महाविद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।
डीएनबी भारत डेस्क