नालंदा: गिरियक डैंप में नहाने गए पांच युवक डूबे, तीन को स्थानीय लोगों ने बचाया, दो लोगों की डूबने से हुई मौत

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

राजगीर थाना क्षेत्र इलाके के गिरियक घोड़ा कटोरा स्थित पचाने नदी डैंप में डूबने से दो युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि मोहम्मद अनस और मोहम्मद फैसल समेत पांच युवक गिरियक घोड़ा कटोरा स्थित पंचांने नदी डैंप में नहाने गए थे।

 नालंदा: गिरियक डैंप में नहाने गए पांच युवक डूबे, तीन को स्थानीय लोगों ने बचाया, दो लोगों की डूबने से हुई मौत 2नहाने दौरान ही पांच युवक गहरे पानी में चले गए। जिससे सभी युवक डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से तीन युवकों को डूबने से बचाया लेकिन दो युवक को नहीं बचाया जा सका। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल परिजन घटनास्थल पर कैंप किए हुए हैं। एसडीआरएफ की टीम के द्वारा शव की खोजबीन की जा रही है। 

नालंदा: गिरियक डैंप में नहाने गए पांच युवक डूबे, तीन को स्थानीय लोगों ने बचाया, दो लोगों की डूबने से हुई मौत 3लगातार पंचाने नदी में रेस्क्यू किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर राजगीर डीएसपी एवं थानाध्यक्ष सीओ मौके पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली। ज्यादा रात होने की वजह से एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू को बंद कर दिया।मृतक फैसल और अनस सिलाव थाना क्षेत्र के करिअन्ना गांव के रहने वाले बताए जाते है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article