बेगूसराय में सगुन तिलक में शामिल होने पहुंचे बुजुर्ग का गंगा किनारे पानी में तैरता हुआ मिला शव

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां गंगा नदी के किनारे 75 वर्षीय बुजुर्ग रतन पंडित का शव मिला है। वही गंगा नदी के किनारे शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला चकिया थाना क्षेत्र के रूप नगर स्थित गंगा नदी की है। मृतक व्यक्ति की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के मेंनसेरपुर पहाड़पुर गांव का रहने वाले रतन पंडित के रूप में हुई है। पिछले दो दिन पहले ही वह सिमरिया स्थित वार्ड – 2 में शगुन तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।

बेगूसराय में सगुन तिलक में शामिल होने पहुंचे बुजुर्ग का गंगा किनारे पानी में तैरता हुआ मिला शव 2लेकिन उनका कोटा पता नहीं चल सका। मंगलवार को उसका शव गंगा नदी के किनारे पानी में तैरता हुआ पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले रामविनोद सिंह का पुत्र कुसुमाकर की पुत्री के सगुन तिलक में शामिल होने सिमरिया वार्ड – 2 गया था।

बेगूसराय में सगुन तिलक में शामिल होने पहुंचे बुजुर्ग का गंगा किनारे पानी में तैरता हुआ मिला शव 3लेकिन वह घर वापस नहीं लौट पाए थे। उन्होंने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि बुजुर्ग की मौत कैसे हुई। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है और विभिन्न पहलुओं पर विचार कर रही होगी।कपड़े पहने होने के तथ्य से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि बुजुर्ग की मौत डूबने से हुई हो सकती है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article