तीन दिवसीय 50वें बिहार झारखण्ड एसोसिएशन ऑफ़ ओटो लेरिंगोलोजिस्ट हेडनेक सर्जन्स ऑफ़ इंडिया 2026 को हुए सम्मानित
डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर : बिहार झारखंड स्टेट मेडिकल काउंसिल ने डॉ रिज़वान अहमद को दिया 7 क्रेडिट आवर.जमशेदपुर में 20 से 22 नवंबर तक आयोजित एसोसिएशन ऑफ ओटोलैरिंगोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया (AOI) के बिहार एवं झारखंड चैप्टर के 50वें वार्षिक सम्मेलन बिहार झारखण्ड एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026 में डॉ.रिज़वान अहमद ने प्रतिनिधि (डेलीगेट) के रूप में भाग लिया।
इस अवसर पर उन्हें सम्मेलन में सहभागिता के लिए सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन प्रदान किया गया।सम्मेलन का आयोजन एओआई जमशेदपुर की ओर से किया गया था। यह सम्मेलन एसोसिएशन के बिहार एवं झारखंड चैप्टर का गोल्डन जुबिली वार्षिक सम्मेलन रहा।
ईसमें चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।बिहार झारखंड स्टेट मेडिकल काउंसिल ने इस सम्मेलन में भाग लेने वाले चिकित्सकों के लिए 7 क्रेडिट आवर की स्वीकृति प्रदान की थी। यह स्वीकृति काउंसिल के पत्रांक जेएमसी /868/2026, दिनांक 5 नवंबर 2026 के माध्यम से दी गई थी।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट