समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, गिट्टी के नीचे छिपाकर लाई जा रही 459 लीटर विदेशी शराब जब्त

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से 459 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। शराब गिट्टी के नीचे छिपाकर लाई जा रही थी। वही मौके से ड्राइवर और खलासी की गिरफ्तारी हुई है। 

- Sponsored Ads-

कार्रवाई दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया मछली मंडी के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम ने ट्रक को रोककर तलाशी ली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रक में पाकुड़ से गिट्टी लोड करके लाई जा रही थी। खेप गिट्टी के बीच छिपाकर लाई गई थी।गिरफ्तार ड्राइवर की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली बुजुर्ग निवासी रविन कुमार के रूप में हुई है। 

समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, गिट्टी के नीचे छिपाकर लाई जा रही 459 लीटर विदेशी शराब जब्त 2खलासी का नाम मोहम्मद रहमत है। जो अंगारघाट थाना क्षेत्र का रहने वाला। दोनों से पूछताछ की जा रही है। टीम ने ट्रक BR01GJ1060 को जब्त कर लिया है। इस धंधे में कौन-कौन शामिल है। डिलीवरी कहां होनी थी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, गिट्टी के नीचे छिपाकर लाई जा रही 459 लीटर विदेशी शराब जब्त 3उत्पाद विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2026 में जिले में विदेशी शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया गया है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article