बेगूसराय में पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद से नाराज पत्नी ने गले में फंदा लगाकर किया आत्महत्या

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद से नाराज पत्नी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं महिला की आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव की है। मृत महिला की पहचान गौडा गांव के रहने वाले सौरभ कुमार की पत्नी नेहा कुमारी के रूप में की गई है।

बेगूसराय में पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद से नाराज पत्नी ने गले में फंदा लगाकर किया आत्महत्या 2 इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पति निजी कंपनी में फाइनेंस के काम करता है। और मृतका का के पति सौरभ कुमार घर से काम करने के लिए निकला था। मोबाइल पर ही दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। मोबाइल पर बात इतना बढ़ गया कि महिला ने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

बेगूसराय में पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद से नाराज पत्नी ने गले में फंदा लगाकर किया आत्महत्या 3वहीं महिला की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहरा मच गया। आनन फानन में  स्थानीय लोगों की घटना की सूचना तेघड़ा थाना पुलिस को दी। मौके तेघड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article