कार्तिक पूर्णिमा पर नालंदा के कोसुक, आशानगर और मोरा तालाब घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान, कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया दीपदान, सुख-समृद्धि की कामना

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

 कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर नालंदा के ऐतिहासिक छठ घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दीपनगर के ऐतिहासिक कोसुक छठघाट, आशानगर छठघाट और मोरातालाब में सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया और दीपदान कर सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूरे कार्तिक महीने को भगवान विष्णु का प्रिय महीना माना जाता है। इस दिन पवित्र जल में स्नान और दीपदान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। घाटों पर मौजूद पुजारियों ने बताया कि दीपदान से नकारात्मकता दूर होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

कार्तिक पूर्णिमा पर नालंदा के कोसुक, आशानगर और मोरा तालाब घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान, कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया दीपदान, सुख-समृद्धि की कामना 2 वहीं श्रद्धालुओं ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर देव स्नान और दीपदान की विशेष धार्मिक महत्ता है। छठव्रतियों के साथ बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु भी स्नान के लिए पहुंचे। घाटों पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

 किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी तैनात किया गया था।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article