तेजस्वी के फर्जी मंत्री वाले बयान पर श्रवण कुमार का पलटवार बोले-जो खुद फर्जी हैं तो दूसरे भी फर्जी नजर आते हैं, 25 सीटों पर सिमटने वाली पार्टी कर रही है बड़ी-बड़ी बातें

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

 बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर जोरदार पलटवार किया है।एकंगरसराय प्रखंड के सुढ़ी बीघा में निजी कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार ने तेजस्वी यादव द्वारा मंत्री अशोक चौधरी को फर्जी मंत्री वाले बयान पर कहा कि जो लोग खुद फर्जी हैं और फर्जी काम करते हैं, उन्हें दूसरे भी फर्जी नजर आते हैं।

 अशोक चौधरी बिहार सरकार के जानकार मंत्री हैं। संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की ओछी टिप्पणी करना उचित नहीं है। मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष पूरी तरह बेरोजगार हो चुका है, इसलिए कुछ न कुछ बोलकर सुर्खियों में बने रहना चाहता है। अगर राजद वाकई असली पार्टी होती तो 25 सीटों पर सिमटकर नहीं रह जाती। 

तेजस्वी के फर्जी मंत्री वाले बयान पर श्रवण कुमार का पलटवार बोले-जो खुद फर्जी हैं तो दूसरे भी फर्जी नजर आते हैं, 25 सीटों पर सिमटने वाली पार्टी कर रही है बड़ी-बड़ी बातें 2तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तारीख भी तय हो गई थी, उन्हें उसी तारीख को 25 विधायकों के साथ शपथ ले लेनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष असत्य का सहारा लेकर राजनीति कर रहा है, लेकिन बिहार की जनता सब समझती है। इस मौके पर जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार समेत कई नेता मौजूद रहे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article