कैमूर में मनरेगा की एक योजना में 6 करोड़ की हुई है लूट – सुधाकर सिंह 

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

 कैमूर जिले के दुर्गावती के कर्मनाशा में एक सभा को संबोधित करते हुए बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि कैमूर भ्रष्टाचार का हब बन गया है। मनरेगा की एक योजना में 6 करोड़ की लूट हुई है। उन्होंने साक्ष्य के आधार पर कहा कि कैमूर में एक नदी है गेहूंनवा जो चैनपुर चांद के रास्ते दुर्गावती तक आती है। उसकी सफाई और खुदाई की 60 योजनाएं अलग-अलग खोली गई। 

एक टोकरी मिट्टी नदी से नहीं निकल गया और साथ 6 करोड़ राशि की अवैध निकासी कर ली गई वह भी फर्जी वेंडर के जरिए। उन्होंने कहा कि आज चुनाव नजदीक है तो लोग गंगा का जल लाने की बात कर रहे हैं। हकीकत यह है कि जब जाने की बारी आती है तो गंगा याद आती हैं। पिछले 20 सालों से इस इलाके के खेतों की सिंचाई लरमा विश्वकर्मा तियारा और जैतपुर पंप कैनाल के जरिए किया जा रहा है।

 कैमूर में मनरेगा की एक योजना में 6 करोड़ की हुई है लूट - सुधाकर सिंह  2जमानिया में गंगा की हिस्सेदारी बिहार कैमूर की 800 क्यूसेक है लेकिन कहा जा रहा है कि 400 क्यूसेक पानी लिया जाएगा। आखिर उन्हें कौन समझाए कि फिर 400 क्यूसेक पानी हम छोड़ क्यों रहे हैं। दूसरी बात यह की उत्तर प्रदेश के लतीफशाह बियर से मुख्य कर्मनाशा नहर जो बिहार के खेतों की सिंचाई करती है जिसकी क्षमता 300 क्यूसेक है वर्तमान विधायक और सरकार 300 क्यूसेक पानी नहीं ले पा रही है। 

कैमूर में मनरेगा की एक योजना में 6 करोड़ की हुई है लूट - सुधाकर सिंह  3उन्होंने पूर्व विधायक बसपा नेता अंबिका यादव को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 6 साल विधायक रहते जिनके द्वारा बढ़िया से एक सामुदायिक भवन तक नहीं बनाया गया वह और उनका कुनबा विकास की बात कर रहा है। 12 साल तक दो विधायक रहे रामगढ़ से और 12 साल में उन लोगों के द्वारा जितना काम किया गया होगा जितना सदन में सवाल खड़ा किया गया होगा आंदोलन किया गया होगा उससे अधिक मैं 11 दिन में कर दिखाया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब 2024 की मतदाता सूची सही थी तो 2025 में मतदाता सूची गलत कैसे हो गई।

 कैमूर में मनरेगा की एक योजना में 6 करोड़ की हुई है लूट - सुधाकर सिंह  4भारतमाला एक्सप्रेसवे के लिए की जा रही भूमि अधिग्रहण पर सांसद ने कहा कि केंद्र बिहार की सरकार और स्थानीय अधिकारी भूमि अधिग्रहण के नाम पर किसानों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं लेकिन हम किसानों को उचित मुआवजा दिला कर रहेंगे। जरूरत पड़ी तो  बिहार के कर्मनाशा बॉर्डर से झारखंड बॉर्डर तक किसान ट्रैक्टर रैली निकाल कर आंदोलन करेंगे। हर हाल में सरकार को झुकना पड़ेगा किसानों को उचित मुआवजा देना पड़ेगा। दुर्गावती के कर्मनाशा और खरसारा में फुट ओवर ब्रिज की स्वीकृति मिल गई है खड़सरा ओवर ब्रिज का टेंडर भी हो गया है इस इलाके के लोगों की समस्याओं का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता है

Share This Article