नालंदा: वीरों के सम्मान में 2800 किमी की दौड़ पर निकलीं शेखपुरा की खुशबू, बिहारशरीफ में हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की वर्षा तो कहीं छात्राओं ने आरती उतारकर किया अभिनंदन

DNB Bharat Desk

वीर सैनिकों के सम्मान में शेखपुरा की खुशबू 2800 किलोमीटर की दौड़ पर निकली हैं। ‘वीर वंदन संकल्प दौड़’ के तहत वह चेवाड़ा स्थित गोलोक धाम गौशाला से कारगिल वार मेमोरियल, लद्दाख तक जाएंगी।

- Sponsored Ads-

गुरुवार को बिहारशरीफ के अस्पताल चौक पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कहीं फूलों की वर्षा कर तो कहीं छात्राओं ने आरती उतारकर और तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। युवाओं ने उनके साथ दौड़ लगाकर उत्साह बढ़ाया।

नालंदा: वीरों के सम्मान में 2800 किमी की दौड़ पर निकलीं शेखपुरा की खुशबू, बिहारशरीफ में हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की वर्षा तो कहीं छात्राओं ने आरती उतारकर किया अभिनंदन 2खुशबू ने कहा कि देश के जवान हर मौसम और परिस्थिति में सीमा पर डटे रहते हैं। उनके त्याग और समर्पण के सम्मान में उन्होंने यह संकल्प लिया है। उनका उद्देश्य लोगों को सैनिकों के साहस, बलिदान और देशभक्ति के प्रति जागरूक करना है। उनका अगला पड़ाव पटना होगा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article