डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर(बेगूसराय): भगवानपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दामोदरपुर गांव के समीप सड़क किनारे से एक स्कूटी पर लदी 80 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद दो शराब कारोबारी फरार हो गए।

इस संबंध में थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दामोदरपुर सड़क किनारे एक स्कूटी पर भारी मात्रा में देसी शराब रखी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दोनों कारोबारी स्कूटी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से ग्रीन पीकॉक कलर की स्कूटी पर लदी 80 लीटर देसी शराब बरामद की।
थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार दोनों कारोबारियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने शराब एवं स्कूटी को जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट