बिहार शरीफ में जमीन विवाद गरमाया, पूर्व लोजपा नेता और व्यवसायी ने राजद के पूर्व विधायक पप्पू खान पर लगाया धोखाधड़ी व रंगदारी का आरोप

DNB Bharat Desk

 बिहार शरीफ के राणा विगहा में जमीन विवाद को लेकर पूर्व लोजपा नेता जगेश्वर यादव और व्यवसायी ललन कुमार ने राजद के पूर्व विधायक पप्पू खान पर धोखाधड़ी और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ललन कुमार का कहना है कि उन्होंने भागन बीघा की जमीन पर फर्नीचर फैक्ट्री लगाई थी, जिस पर पूर्व विधायक ने दावा ठोकते हुए अपना बोर्ड लगा दिया। 

- Sponsored Ads-

बिहार शरीफ में जमीन विवाद गरमाया, पूर्व लोजपा नेता और व्यवसायी ने राजद के पूर्व विधायक पप्पू खान पर लगाया धोखाधड़ी व रंगदारी का आरोप 2जब विरोध किया गया तो रंगदारी मांगी गई। पीड़ित ने दावा किया है कि पूर्व विधायक ने अपनी राजनीतिक पैठ का फायदा उठाकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है उनके पास इसके ठोस सबूत भी है। एसपी से लेकर डीजीपी तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं पूर्व लोजपा नेता जगेश्वर यादव ने भी नौकरी के नाम पर लाखों रुपये लेने का आरोप लगाया। वहीं पूर्व विधायक का कहना है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए वैश्य समाज के एक प्रत्याशी के इशारे पर यह विवाद उछाला जा रहा है।

 बिहार शरीफ में जमीन विवाद गरमाया, पूर्व लोजपा नेता और व्यवसायी ने राजद के पूर्व विधायक पप्पू खान पर लगाया धोखाधड़ी व रंगदारी का आरोप 3पूर्व विधायक पप्पू खान ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह जमीन विवाद कोर्ट में लंबित है और रंगदारी की बात निराधार है। कोर्ट जिसके पक्ष में फैसला करेगी जमीन उन्हें की होगी। उसके पहले कोई भी टीका टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। फिलहाल दोनों पक्ष अपनी-अपनी जमीन का दावा कर रहे हैं, जबकि सरकार जमीन विवाद निपटाने के लिए राजस्व महाअभियान चला रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article