डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर(बेगूसराय): विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा गुरुवार से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शुरू हो गई। परीक्षा 28 नवंबर तक संचालित होगी। परीक्षा दो पालियों में ली जा रही है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है।

दोनों पालियों में परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया।परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में फिजिक्स, फिलॉसफी एवं एंटरप्रेन्योरशिप विषय की परीक्षा हुई। वहीं, दूसरी पाली में पॉलिटिकल साइंस, अकाउंटेंसी, केमिस्ट्री एवं इलेक्टिव सब्जेक्ट ट्रेड पेपर-1 की परीक्षा आयोजित की गई।
वि
द्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार सेंटअप परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले अथवा अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट