बेगूसराय के विद्यालय में एस एल सी के के लिए माँगा जाता है सौ से डेढ़ सौ रूपया

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिला  बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के दादुपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय दादुपुर में शिक्षक द्वारा एसएलसी के नाम पर छात्रों से खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है छात्रों से अवैध वसूली करते वीडियो वायरल हो रहा है.  जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एसएलसी देने के नाम पर छात्रों से वसूली की जा रही है. इस तरह की घटना से जहां शिक्षा विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं.वही शिक्षको के आचरण पर भी सवाल खड़े हो रहे है

 बताते चलें कि दशम् वर्ग के छात्र-छात्रा आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए विद्यालय से परित्याग प्रमाण पत्र लेने  उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय दादुपुर पहुंचे, जहां छात्रों से एसएलसी देने के नाम पर शिक्षकों के द्वारा राशि की मांग गई जिस  छात्र ने राशि नहीं दिया उसे एसएलसी नहीं दिया गया. विद्यालय पहुंचे दशम वर्ग के छात्र हिमांशु कुमार,राजू कुमार,अमन कुमार,कुमकुम कुमारी,नंदनी कुमारी,प्रिया कुमारी ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि कुमार के द्वारा एसएलसी देने के नाम पर एक सौ रुपया से डेढ़ सौ रुपये लिया जा रहा है.

 बेगूसराय के विद्यालय में एस एल सी के के लिए माँगा जाता है सौ से डेढ़ सौ रूपया 2जब हमलोग पैसे देने से मना किए तो उन्होंने कहा जब तक राशि जमा नहीं करेगा एसएलसी किसी को नहीं देंगे. वही स्थानीय अविभावकों ने विद्यालय पहुंचकर अवैध वसूली का विरोध किया गया. अविभावक का कहना है कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, विद्या के मंदिर में छात्रों से अवैध वसूली की जा रही है

बेगूसराय के विद्यालय में एस एल सी के के लिए माँगा जाता है सौ से डेढ़ सौ रूपया 3. मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने बताया कि छात्रों से अवैध राशि उगाही का वीडियो सामने आया है, जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दिया गया. वीडियो की सत्यता का जांचोपरांत विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत दोषी शिक्षक पर कार्यवाही की जाएगी.

Share This Article