समस्तीपुर: कर्पूरीग्राम में जमीन विवाद को लेकर घर पर चढ़कर मारपीट, युवक का सिर फोड़ा; दहशत में परिवार

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत पचरूखी गांव से जमीन कब्जे को लेकर मारपीट और दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करते हुए एक ही परिवार के चार सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें सभी घायल हो गए।

- Sponsored Ads-

 इस दौरान रवि कुमार का सिर फोड़ दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दर्जनों की संख्या में पहुंचे आरोपितों ने घर पर चढ़कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। अचानक हुए हमले से परिवार में दहशत का माहौल बन गया। अपनी जान बचाने के लिए पीड़ित परिवार के सदस्यों को घर के अंदर छिपना पड़ा। घटना के बाद पीड़ितों ने कर्पूरीग्राम थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।

 समस्तीपुर: कर्पूरीग्राम में जमीन विवाद को लेकर घर पर चढ़कर मारपीट, युवक का सिर फोड़ा; दहशत में परिवार 2हालांकि, पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी शिकायत दर्ज करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित रवि कुमार और उनके परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। 

पसमस्तीपुर: कर्पूरीग्राम में जमीन विवाद को लेकर घर पर चढ़कर मारपीट, युवक का सिर फोड़ा; दहशत में परिवार 3रिवार को आशंका है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनके साथ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article