डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भीरार गांव में एक 21 वर्षीय महिला का शव घर में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही सिंघिया थाना के पुलिस पदाधिकारी मिथुन कुमार और सुरेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

मृतका की पहचान सालेपुर पंचायत के भीरार गांव, वार्ड संख्या 12 निवासी सोनू कुमार पासवान की पत्नी काजल कुमारी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने बताया है कि प्रथम दृश्या आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा हैं, आगे की कारवाई के लिए FSL टीम को बुलाया गया हैं। वहीं मृतिका काजल कुमारी की नानी ने हत्या का आशंका जताई है।
पु
लिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजने की प्रक्रिया में जुट गई हैं। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।
मृतिका का पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी का काम करता है।वही पूरे इलाके में इस घटना को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं चल रहीं हैं।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट