नालंदा:अध्यक्ष तनुजा कुमारी और उपाध्यक्ष नरोत्तम सिंह समेत कई जिप सदस्य आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप के चलते जिले के विकास कार्य प्रभावित

DNB Bharat Desk

विधानसभा चुनावी सरगर्मी के बीच जिला परिषद कार्यालय में भी राजनीतिक टकराव बढ़ गया है। अध्यक्ष तनुजा कुमारी और उपाध्यक्ष नरोत्तम सिंह समेत कई सदस्य आमने-सामने हैं।नरोत्तम सिंह व अन्य सदस्यों ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष मनमानी कर रही हैं, जिसके कारण योजनाओं की राशि खर्च नहीं हो पा रही है।

- Sponsored Ads-

नालंदा:अध्यक्ष तनुजा कुमारी और उपाध्यक्ष नरोत्तम सिंह समेत कई जिप सदस्य आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप के चलते जिले के विकास कार्य प्रभावित 2उन्होंने कहा कि अध्यक्ष ने उप विकास आयुक्त पर केस कर दिया, जिससे कर्मी हड़ताल पर हैं और विकास कार्य ठप है।वहीं अध्यक्ष तनुजा कुमारी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि असल में गड़बड़ी कर्मियों और कुछ सदस्यों की है। उन्होंने कहा कि गलत हस्ताक्षर पकड़ने के बाद उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।फिलहाल मामला आरोप-प्रत्यारोप में उलझा है और इसका सीधा असर जिले के विकास कार्यों पर दिख रहा है।

नालंदा:अध्यक्ष तनुजा कुमारी और उपाध्यक्ष नरोत्तम सिंह समेत कई जिप सदस्य आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप के चलते जिले के विकास कार्य प्रभावित 3जिला परिषद अध्यक्ष तनुजा कुमारी ने एक ऑडियो भी जारी किया है जिसमें साफ तौर पर किस तरह से कर्मियों के द्वारा जिला परिषद सदस्य पर दबाव बनाया जाता है उसकी बातचीत का ऑडियो है। हालांकि  मीडिया इस वायरल ऑडियो की पुष्टि ही नहीं करता है।

Share This Article