समस्तीपुर में सनसनीखेज वारदात: छठ मनाने गुजरात से घर आए 17 वर्षीय किशोर की धारदार हथियार से हत्या

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन गांव में एक 17 वर्षीय किशोर की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार की रात घर से निकले युवक का शव शनिवार को गांव के लाला गाछी में मिला। मृतक की पहचान धमौन निवासी राजनीति राय के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। अपराधियों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या की है। उसके शरीर पर भी कई जगह जख्म के निशान मिले हैं।

- Sponsored Ads-

घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पटोरी एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार मेधावी और थानाध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। वहीं, डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच में सहयोग करेगी। बताया जाता है कि दीपक गुजरात में एक निजी कंपनी में काम करता था। छठ महापर्व में शामिल होने के लिए करीब दस दिन पहले ही वह गांव आया था।

समस्तीपुर में सनसनीखेज वारदात: छठ मनाने गुजरात से घर आए 17 वर्षीय किशोर की धारदार हथियार से हत्या 2

शुक्रवार रात लगभग आठ बजे उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से निकल गया। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश को लेकर चिंतित थे।सुबह उसकी हत्या की खबर मिली। घटनास्थल पर कई जगह खून के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा वहां एक चप्पल भी मिली है, जिसे पुलिस जांच के महत्वपूर्ण बिंदु के रूप में देख रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ युवक के मोबाइल फोन और उसके संपर्कों की भी जानकारी जुटा रही है।स्थानीय स्तर पर यह भी जानकारी सामने आई है कि मृतक पूर्व में कुछ आपराधिक गतिविधियों और नशे के अवैध कारोबार से जुड़ा रहा था।

समस्तीपुर में सनसनीखेज वारदात: छठ मनाने गुजरात से घर आए 17 वर्षीय किशोर की धारदार हथियार से हत्या 3इसी वजह से परिजनों ने उसे गांव से बाहर भेज दिया था। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस संबंध में एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार मेधावी ने बताया कि एफएसएल टीम को बुलाया गया है और डॉग स्क्वायड के पहुंचने की सूचना है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article