नालंदा: चार साल के मासूम की गला दबाकर हत्या,चाचा पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में 4 वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।   बच्चे की मां रानी देवी ने बच्चे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप चाचा पर लगाया है। मृतक की पहचान निक्की लाल केवट के 4 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है।

 बच्चे की मां रानी देवी का आरोप है कि बच्चे के चाचा बाली केवट ने बच्चे को जबरन कमरे में ले गया और गला दबा दिया। बच्चे की बहन ने अपने चाचा को बंद कमरे में ले जाते हुए देखा। गंभीर हालत में बच्चे को पहले इस्लामपुर सीएचसी और फिर पावापुरी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

नालंदा: चार साल के मासूम की गला दबाकर हत्या,चाचा पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी 2 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आरोप और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article