बेगूसराय में लूटपाट के दौरान चाकू मारकर किया घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया जहां लूटपाट करने के दौरान एक युवक को अपराधियों ने चाकू से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इस दौरान अपराधियों ने युवक से नगद सहित रुपया लूट लिया।

- Sponsored Ads-

घटना की सूचना पाकर पहुंचे रिश्तेदारों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही मौके से अपराधी लूट कर फरार हो गया। घटना नगर थाना एवं सहायक थाना लाखो ओपी के सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत नवोदय विद्यालय के पिछे स्थित बाजितपुर विष्णुपुर सड़क की है।

बेगूसराय में लूटपाट के दौरान चाकू मारकर किया घायल 2जख्मी अवनीश कुमार सिंह नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी राम किशोर सिंह के पुत्र बताए जा रहे हैं। सदर अस्पताल में इलाजरत घायल ने बताया कि वह चुनाव की एक बैठक में शामिल होकर खातोपूर से बाइक पर सवार होकर अपने घर सर्वोदय नगर आ रहा था। तभी नवोदय विद्यालय के पिछे बाजितपुर सड़क पर नशे में चूर लगभग दस बदमाशों ने चाकु एवं हाथियार की बट से पीट पीट कर जख्मी कर दिया। तथा जेब से दस हजार तीन सौ रूपए लूट लिया।

उसने बताया कि सभी नशे में धुत्त थे और तभी उसकी बाइक आरोपी में सट गया था। पीड़ित ने कहा कि अन्य राहगीरों के साथ भी ऐसा ही घटना जारी रहा लेकिन पुलिस को सूचना देने के बाद भी घटना स्थल से सदर अस्पताल तक भी पुलिस सुधी नहीं ली। फिलहाल जख्मी डॉक्टरों के एडवाइस पर विभिन्न जांच करवाने में जुटे थे और सरेशाम हुए घटना को सुन उनके शुभ चिंतकों के चेहरे पर आश्चर्य जनक भाव झलक रहा था।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

Share This Article