नालंदा: छठव्रतियों को बीजेपी विधायक डॉ. सुनील कुमार की बड़ी सौगात, 1.78 करोड़ से बने इंद्रधनुषी पुल का उद्घाटन, पंचाने नदी पर बनेगा रिवर फ्रंट, नौका विहार का भी मिलेगा आनंद

DNB Bharat Desk

छठ महापर्व के खरना के दिन बिहारशरीफ के छठव्रतियों को बड़ी सौगात मिली है। भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार ने एक करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित इंद्रधनुषी पुल का उद्घाटन किया। 

- Sponsored Ads-

नगर विकास एवं आवास विभाग की अनुशंसा से बने इस पुल से छठ घाट के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से आपस में जुड़ गए हैं।उद्घाटन के मौके पर विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि इस पुल का निर्माण उनका सपना ही नहीं, बल्कि संकल्प था। वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के तहत इसकी अनुशंसा की गई थी। अब पुल बनने से छठ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को एक-दूसरे तक पहुंचने में सहूलियत होगी। 

नालंदा: छठव्रतियों को बीजेपी विधायक डॉ. सुनील कुमार की बड़ी सौगात, 1.78 करोड़ से बने इंद्रधनुषी पुल का उद्घाटन, पंचाने नदी पर बनेगा रिवर फ्रंट, नौका विहार का भी मिलेगा आनंद 2विधायक ने कहा कि पंचाने नदी पर रिवर फ्रंट निर्माण की भी योजना है। सरकार ने इसके लिए आश्वासन दिया है। रिवर फ्रंट बनने के बाद स्थानीय लोग नौका विहार का आनंद भी ले सकेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article