समस्तीपुर में बड़ी वारदात: अधिवक्ता के घर का ग्रिल काट ₹66 लाख की चोरी, सोते रह गए घरवाले

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर में एक बार फ़िर बदमाशों ने पुलिसिया व्यवस्था को धत्ता बताकर लाखों रुपये के चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। 

- Sponsored Ads-

मामला नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड की है जंहा एक अधिवक्ता घर चार से पांच की संख्या में अज्ञात चोरों ने घर के पीछे रेलवे लाइन की तरफ़ से ग्रिल काट कर घर में घुसकर आलमारी के लॉकर में रखे लगभग 65 लाख रुपये के स्वर्ण आभुषण और एक लाख रुपये नगद की चोरी कर फरार हो गए। घटना के संबध में पीड़ित परिवार का बताना है की चोर घर के पीछे के रास्ते ग्रिल काट कर सामने रखे चाभी से बग़ल के छोटे ग्रिल को खोल कर घर मे प्रवेश किया। 

समस्तीपुर में बड़ी वारदात: अधिवक्ता के घर का ग्रिल काट ₹66 लाख की चोरी, सोते रह गए घरवाले 2उसके बाद एक कमरे में रखे आलमारी को तोड़ उसके लॉकर मे रखे ज्वैलरी और नगद की चोरी कर आराम से फरार हो गए। गृह स्वामी का बताना है की जिस वक्त बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया घर के लोग अलग अलग कमरे में सो रहे थे ।करीब दो  ढाई बजे के आसपास घर के लोग कि नींद खुली तब उसकी नज़र पीछे खुले ग्रिल पर पडी। 

समस्तीपुर में बड़ी वारदात: अधिवक्ता के घर का ग्रिल काट ₹66 लाख की चोरी, सोते रह गए घरवाले 3जब पास जा कर देखा तो कमरे में रखे आलमारी खुली थी I जिसके बाद पीड़ित परिवार के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई,चोरी की घटना की ख़बर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले की तप्तीश में जुट गई है।वही फरेंसिक की टीम घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर बदमाशों के पहचान मे जुट गई है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article