समस्तीपुर में युवक पर फायरिंग, पैर में लगी गोली; आपसी रंजिश में वारदात का आरोप, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत आधारपुर पंचायत स्थित जोगिया मठ के समीप गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने गांव के ही एक युवक को निशाना बनाकर दो राउंड गोली चला दी। 

एक गोली युवक के बायें पैर में लगी। घायल की पहचान वार्ड संख्या-5 निवासी उमेश सिंह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद सोनू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

समस्तीपुर में युवक पर फायरिंग, पैर में लगी गोली; आपसी रंजिश में वारदात का आरोप, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी 2 घायल युवक ने पुलिस को बताया कि वह जोगिया मठ के पास खड़ा था। इसी दौरान गांव के ही कुंदन और प्रशांत नामक युवक वहां पहुंचे और उस पर गोली चला दी। उसके अनुसार, दोनों से उसका पुराना विवाद चल रहा है। उसने आरोप लगाया कि पूर्व में भी विवाद के दौरान उसके भाई पर पिस्टल तानकर धमकी दी गई थी। इसके बाद उसे भी जान से मारने की धमकी मिलने की बात उसने पुलिस को बताई।

घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए घेराबंदी कर दी।

एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक नमूने एकत्र किए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही गोलीबारी के कारणों और आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 सतीश सुमन ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 समस्तीपुर में युवक पर फायरिंग, पैर में लगी गोली; आपसी रंजिश में वारदात का आरोप, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी 3घायल के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। विवाद के पीछे शराब के अवैध कारोबार से जुड़ा मामला भी हो सकता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोलीबारी में शामिल बताए जा रहे युवकों का पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों से जुड़े होने की चर्चा है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article