छठ महापर्व को लेकर हर्ल टाउनशिप के अर्घ्य सरोवर को भव्य रूप से सजाया गया, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

DNB Bharat Desk

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर नगर परिषद बीहट द्वारा नप बीहट के  वार्ड संख्या-29 स्थित हर्ल टाउनशिप के अर्घ्य सरोवर को भव्य एवं आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा,स्वच्छता और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नगर परिषद द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। 

- Sponsored Ads-

अर्घ्य सरोवर परिसर में आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, साज-सज्जा, चेंजिंग रूम, गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था की गई है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सरोवर परिसर में आकर्षक प्रवेश द्वार का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही फूलों एवं अबीर से सुंदर रंगोली भी बनाई जा रही है,जो घाट की सुंदरता को और आकर्षक बना रही है। 

iछठ महापर्व को लेकर हर्ल टाउनशिप के अर्घ्य सरोवर को भव्य रूप से सजाया गया, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम 2इन तमाम व्यवस्थाओं की सजग निगरानी नगर परिषद बीहट के कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार,चेयरमैन बबीता देवी,डिप्टी चेयरमैन ऋषिकेश कुमार , सहायक लोक स्वक्षता पदाधिकारी प्रदीप कुमार, सीटी मैनेजर चांदनी कुमारी, प्रधान लिपीक राज कुमार एवं वार्ड पार्षद नीलम देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा लगातार की जा रही है, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर कार्य एजेंसी के प्रबंधक राकेश कुमार ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति का महापर्व है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को बेहतर और व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि अर्घ्य सरोवर पर आने वाले प्रत्येक छठ व्रती एवं श्रद्धालु को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिले। 

इछठ महापर्व को लेकर हर्ल टाउनशिप के अर्घ्य सरोवर को भव्य रूप से सजाया गया, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम 3सके लिए सभी कार्यों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जा रहा है। नगर परिषद बीहट का प्रयास है कि छठ महापर्व के दौरान अर्घ्य सरोवर पहुंचने वाले व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों तथा वे पूरी श्रद्धा, उल्लास और निर्बाध रूप से भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सकें।

बेगूसराय बीहट संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article