नालंदा के प्रसिद्ध औंगारी धाम में छठ मेला और सूर्य महोत्सव का आगाज, मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नालंदा के प्रसिद्ध औंगारी धाम में भक्ति और संस्कृति का संगम देखने को मिल रहा है। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने औंगारी धाम पहुंचकर औंगारी ट्रस्ट द्वारा आयोजित औंगारी धाम छठ मेला और कला संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित सूर्य महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया।

- Sponsored Ads-

इस मौके पर जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार, अरिस्टो फार्मा के निदेशक भोला बाबू समेत कई विधायक और प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।उद्घाटन के बाद मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सूर्य महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य औंगारी धाम का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। इस बार छठव्रतियों के लिए बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु भगवान भास्कर की आराधना के साथ-साथ सूर्य महोत्सव में कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आनंद उठा सकेंगे।

नालंदा के प्रसिद्ध औंगारी धाम में छठ मेला और सूर्य महोत्सव का आगाज, मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन 2उन्होंने देश बिहार और नालंदा की सुख-समृद्धि की कामना भगवान सूर्य से की। वहीं अरिस्टो फार्मा के निदेशक भोला बाबू ने कहा कि घाट पर जो भी कमियां और समस्याएं हैं, उन्हें जल्द दूर किया जाएगा, ताकि आने वाले वर्षों में छठव्रती माताओं को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article