सूर्य से बड़ा और पहला कोई नहीं जो उर्जा का संचार समस्त श्रृष्टि समस्त संसार करता है – सुरेश प्रसाद राय

DNB Bharat Desk

कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के तत्वाधान में आयोजित  किया गया। कार्यक्रम का उदघाट्न विधान पार्षद सुरेश प्रसाद राय , जिला पदाधिकारी बेगूसराय रिची पाण्डेय, पुलिस कप्तान मनीष, उपमहापौर बेगूसराय अनिता कुमारी, सदर एसडीएम अश्वनी कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं कार्यक्रम को संबंधित करते हुए नव निर्वाचित विधान पार्षद सदस्य सुरेश प्रसाद ने कहा की सूर्य से बड़ा और पहला कोई नहीं जो उर्जा का संचार समस्त श्रृष्टि समस्त संसार करता है ।

- Sponsored Ads-

हमारी संस्कृति अनन्त अखंड ब्रह्माण्ड में पूजे जाते हैं। हमारी ग्रंथो पर दुनिया के सभी धर्मों का ग्रंथ टीका हुआ है। आगे उन्होंने  राज्य सरकार के अतिप्रशंसनीय कार्यों का सराहना करते हुए कहा की बिहार के अन्दर जो कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के लिए विधानपरिषद सदस्य सुरेश प्रसाद ने कला एवं संस्कृति मंत्री , जिला प्रशासन बेगूसराय , कला एवं संस्कृति बेगूसराय तथा समस्त कलाकार समूह के प्रति उन्होंने धन्यवाद तथ आभार वयक्त करते हुए कहा की यह पहला अवसर है जहां लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में भास्कर महोत्सव एक साथ मनाया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी बेगूसराय रिची पाण्डेय ने कहा की लोक आस्था के महापर्व छठ महापर्व बिहार ही नही अपितु देश देशान्तर में इस पर्व को काफी महत्व  है।

सूर्य से बड़ा और पहला कोई नहीं जो उर्जा का संचार समस्त श्रृष्टि समस्त संसार करता है - सुरेश प्रसाद राय 2विश्व में यह एक एसा पर्व है जो भास्कर के लिए एकसाथ दृढ़ निश्चय, संयम के साथ नियम पूर्वक पूजा की जाती है। जो विश्व भर में यह एक यूनिक है। यह पर्व प्रकृति जनित यह महापर्व है। इसमें स्वक्षता से लेकर पवित्रता का भरपुर ख्याल छठव्रतियों के साथ साथ सभी भारतवासियों द्वारा रखा जाता है। आजभास्कर महोत्सव समस्त प्रदेश वासियों द्वारा बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के साथ एक साथ मनाया जा रहा है। वहीं इस पुनित अवसर पर जिला एवं कला संस्कृति पदाधिकारी बेगूसराय श्याम कुमार सहनी द्वारा विधान पार्षद सदस्य सुरेश प्रसाद राय, डीएम रिची पाण्डेय, एसपी मनीष, उप महापौर अनिता कुमारी, एडीएम बेगूसराय ब्रज किशोर चौधरी, एडीएम राजीव रौशन, सदर एसडीएम अश्वनी कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी, उपमुख्य पार्षद बीहट ऋषिकेश कुमार सहित सभी आगत अतिथियों को बूके भेंटकर और अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

सूर्य से बड़ा और पहला कोई नहीं जो उर्जा का संचार समस्त श्रृष्टि समस्त संसार करता है - सुरेश प्रसाद राय 3वहीं कार्यक्रम का संयोजन आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा कुन्दन कुमार ने किया। कार्यक्रम में अकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन के सचिव गणेश गौरव के नेतृत्व में कलाकार नरेश कुमार, अमर ज्योती, आनन्द कुमार , बलिराम, दिनेश दिवाना , साक्षी कुमारी , रवी वर्मा  एवं शंकर राय सहित सभी कलाकरों द्वारा स्वागत गीत, एवं सूर्योपासना तथा छठ गीत का प्रस्तुती दिया गया।

सूर्य से बड़ा और पहला कोई नहीं जो उर्जा का संचार समस्त श्रृष्टि समस्त संसार करता है - सुरेश प्रसाद राय 4मौके पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी, जिला खेल पदाधिकारी बेगूसराय बिट्टू कुमार सिंह , कवि सुंदरम गांधी,  अंचल अधिकारी बरौनी हेमंत कुमार अंकुर , बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बीहट अवनीश कुमार, सहायक लोक स्वक्षता पदाधिकारी प्रदीप कुमार, कनीय अभियंता दिलरुबा खातुन, सीटी मैनेजर चांदनी कुमारी, प्रधान लिपीक राज कुमार , एटीएम सुरेंद्र कुमार,पैक्स अध्यक्ष पुनपुन कुमार, अंशु कुमार एवं अभिनव कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य एवं श्रधालु उपस्थित रहे। इसके साथ ही आगत अतिथियों एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा सभी कलाकरों को प्रसस्ती पत्र देकर उनके हौंसलों को अफजाई किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article