नालंदा का प्राचीन औंगारी सूर्यधाम, लाखों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र, औंगारी सूर्यधाम की महिमा अपरंपार, सच्चे मन से पूजा करने पर पूरी होती है हर मुराद

DNB Bharat Desk

बिहार के नालंदा जिले के एकंगरसराय प्रखंड स्थित प्राचीन औंगारी सूर्यधाम लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र है। यहां भगवान सूर्यनारायण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बिहार ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

- Sponsored Ads-

ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य की आराधना करता है, उसकी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं। यही वजह है कि इस पवित्र धाम में सालों भर भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बारह सूर्यदेवों में औंगार सूर्यदेव के नाम पर ही इस पवित्र स्थल का नाम औंगारी धाम पड़ा है। यहां की धार्मिक महत्ता सदियों पुरानी बताई जाती है।

नालंदा का प्राचीन औंगारी सूर्यधाम, लाखों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र, औंगारी सूर्यधाम की महिमा अपरंपार, सच्चे मन से पूजा करने पर पूरी होती है हर मुराद 2मंदिर के पुजारी के अनुसार श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं को लेकर यहां पहुंचते हैं और मन्नत पूरी होने पर दोबारा भगवान सूर्य के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, दिल्ली और बिहार के सभी जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं।

नालंदा का प्राचीन औंगारी सूर्यधाम, लाखों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र, औंगारी सूर्यधाम की महिमा अपरंपार, सच्चे मन से पूजा करने पर पूरी होती है हर मुराद 3औंगारी सूर्यधाम सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि लाखों लोगों की अटूट आस्था, विश्वास और श्रद्धा का प्रतीक बन चुका है। भगवान सूर्य के प्रति भक्तों की यही अगाध श्रद्धा इस प्राचीन धाम की पहचान है। छठव्रती खरना का प्रसाद बनाना भी शुरू कर दिया है और देर शाम तक यही प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article