नालंदा: जमीनी विवाद में हुई मारपीट, महिला से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, महिला गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर मोहल्ले का बताया जा रहा है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

जानकारी के अनुसार, मेहरपर मोहल्ले में दो लोगो के बीच पिछले एक वर्ष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर छह लोगों ने मिलकर संजू कुमारी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की।इस घटना में संजू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नालंदा: जमीनी विवाद में हुई मारपीट, महिला से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, महिला गंभीर रूप से घायल 2फिलहाल मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वहीं, पीड़िता की शिकायत पर लहेरी थाना में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article