डीएनबी भारत डेस्क
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धा और सेवा का भाव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा ने पटना के संदलपुर स्थित बनवारी चौक देवी स्थान के समीप 1151 छठव्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया।

इस दौरान उन्होंने छठव्रतियों को छठ पूजा से जुड़ी आवश्यक सामग्री भेंट कर पर्व की खुशियां साझा कीं।छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छठव्रती महिलाएं शामिल हुईं। समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और लोक कल्याण का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर छठव्रतियों की सेवा करने का अवसर मिलना अपने आप में सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि छठव्रतियों की सेवा करना ही उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। समाज के हर सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, ताकि पर्व की खुशियां हर घर तक पहुंच सकें।इस मौके पर समाजसेवी प्रवीण कुमार सिन्हा सिंटू सिंह अमन कुमार फंटूस सिंह चिक्कू सिंह समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
डीएनबी भारत डेस्क