बेगूसराय में जेल से छूट कर आए हत्या के अभियुक्तों के घर हमला, महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल

DNB Bharat Desk

घटना निमा चांदपूरा थाना क्षेत्र के रामानंद नगर वार्ड नंबर सात की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जेल से छूट कर आए हत्या के अभियुक्तों के घर हमला बोला गया है। जिसमे महिला पुरुष सहित एक ही परिवार के लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसमे तीन का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल मे चल रहा है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में जेल से छूट कर आए हत्या के अभियुक्तों के घर हमला, महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल 2घटना निमा चांदपूरा थाना क्षेत्र के रामानंद नगर वार्ड नंबर सात की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की आठ महीना पहले नीमा चांदपूरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के रहने वाले सुधीर राय नामक एक व्यक्ति की पीट पीट कर अधमरा कर फेक दिया गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

बेगूसराय में जेल से छूट कर आए हत्या के अभियुक्तों के घर हमला, महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल 3मामले में मृतक सुधीर राय के परिजनो ने छह लोगो को हत्या का अभियुक्त बनाया था। वही छह लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसमे जेल में बंद चार लोग बेल पर बाहर है। वही दो लोग अब भी जेल में बंद है। रामानंद नगर गांव के रहने वाले स्वर्गीय चांगों राय के पुत्र कपिलदेव राय पंद्रह दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था।

बेगूसराय में जेल से छूट कर आए हत्या के अभियुक्तों के घर हमला, महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल 4इसी बीच बीती रात लाठी डंडा ईट पत्थर से लैस बीस से पच्चीस की संख्या मे लोग अचानक से घर पर हमला कर दिया। घटना में हमलावर ने घर में मौजुद सभी सदस्यों की बेरहमी से पिटाई शुरु कर दी। घटना में महिला पुरुष बच्चे सभी को बेरहमी से पिटाई की गई जिसमे कई लोग लहूलुहान हो गए तो कई लोग घायल हो गए। घायलों मे कपिलदेव राय, दीपक और अमन सहित घर की महिला और बच्चे शामिल है।

घायलों का आरोप है की उन लोगो पर अचानक से हमला किया गया है। घटना के संबंध में कपिलदेव राय ने बताया की हत्या के एक मामले मे वो छह महिना जेल में रहने के बाद पंद्रह दिन पहले बेल पर जेल से छूट कर बाहर आए है। इसी दरम्यान आज अचानक से लाठी डंडा से लैस बीस से पच्चीस की संख्या मे लोग घर मे घुस कर उन लोगो पर हमला कर दिया।

जिसमे घर में मौजुद महिला, पुरुष और बच्चे को लाठी डंडा और ईट से पिटाई की गई है। कपिलदेव राय ने बताया कि हत्या के मामले मे आरोपियों द्वारा उन लोगो पर हमला किया गया हैं। फिलहाल घटना से परिवार के लोग डरे सहमे है वही घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article