कल्पवास मेला: दूसरी परिक्रमा से पहले एडीएम ने सिमरिया धाम के मार्गों और राम जानकी घाट का लिया जायजा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

DNB Bharat Desk

अपर समाहर्ता बेगूसराय ब्रज किशोर चौधरी ने कल्पवास मेला क्षेत्र के दुसरे परिक्रमा से पूर्व संध्या में बुधवार को सिमरिया धाम के समस्त परिक्रमा मार्ग एवं राम जानकी घाट का भौतिक निरीक्षण करते हुए जल संसाधन विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग को कार्य में तेजी लाने तथा शेष रहे कार्यों को शीघ्र अतिशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।

- Sponsored Ads-

साथ ही साथ सभी दंडाधिकारियों , पुलिस पदाधिकारियों एव  महिला पुरुष पुलिस बल अपने अपने कार्य स्थल पर उपस्थित रह कर निकटतम से निगरानी करेंगें। किसी भी प्रकार की लापारवाही बरतने पर अनुशासनिक कारवाई की जाएगी।वहीं इस दौरान एडीएम बेगूसराय ब्रज किशोर चौधरी ने सर्वमंगला परिवार द्वारा आयोजित नित्य गंगा संध्या आरती में सम्मिलित होकर गंगा आरती एवं पुजन कर  परमपूज्य संत शिरोमणि महर्षि चिदात्मन जी महाराज का आर्शीवाद प्राप्त किया। इस दौरान श्री महाराज ने सतयुग, द्वापर, त्रेता सहित आदि काल के आदि कुम्भ स्थली सिमरिया धाम के अतिप्राचीन गंगा तट के राम जनकी घाट के दयनीय स्थिति की ओर एडीएम बेगूसराय का ध्यान आकृष्ट करवाया।

कल्पवास मेला: दूसरी परिक्रमा से पहले एडीएम ने सिमरिया धाम के मार्गों और राम जानकी घाट का लिया जायजा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश 2जिसपर तत्क्षण एडीएम बेगूसराय ने जल संसाधन एवं ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य विभाग सहित सभीसंबंधित विभाग को शीघ्रता से पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं राजेन्द्र पुल स्टेशन तथा राजेन्द्र सेतु से नीचें उतरने वाली सभी सीढियों का बैरिकेडिंग करने का निर्देश संवेदक को दिया। वहीं इस संबंध में परमपूज्य स्वामी महर्षि चिदात्मन जी महाराज ने कहा की आदि कुम्भ स्थली सिमरिया धाम का अतिप्राचीन घाट राम जानकी घाट है। यह घाट मिथिलेश विदेह राजा जनक सहित सभी ऋषियों द्वारा सेवित है। यहां जिला प्रशासन को खतरनाक घाट का सूचना बोर्ड हटवाकर इसे स्नान योग्य बेहतर घाट बनाना चाहिए।

कल्पवास मेला: दूसरी परिक्रमा से पहले एडीएम ने सिमरिया धाम के मार्गों और राम जानकी घाट का लिया जायजा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश 3यहां देश देशान्तर के पुण्यात्मा वृंद स्नान बनाते हैं, गंगा तट पूजन कर मनवांछित फलों की प्राप्ति करते हैं। ऐसे घाटों का जिला प्रशासन द्वारा अबतक उपेक्षित रखा गया है। जिस कारण यहां की स्थिति काफी दयनीय होता चला जा रहा है। वहीं इस संबंध में एडीएम बेगूसराय ब्रज किशोर चौधरी ने कहा की संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है। साथ ही एसडीआरएफ एवं स्थानीय गोताखोरों को लगातार भ्रमणशील रह कर निकटतम से निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।

कल्पवास मेला: दूसरी परिक्रमा से पहले एडीएम ने सिमरिया धाम के मार्गों और राम जानकी घाट का लिया जायजा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश 4वर्तमान में मुख्य पथ, कल्पवास पथ एवं मेला क्षेत्र में विभाग द्वारा कार्य जारी है। मौके पर परमपूज्य महर्षि चिदात्मन जी महाराज, रविंद्र ब्रह्मचारी एवं सुशील झा सहित अन्य उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article