बछवाड़ा CHC में एंबुलेंस कर्मियों की लापरवाही पर एक्शन, विभाग ने तुरंत दूर की EMT की कमी

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में एंबुलेंस कर्मी की लापरवाही को लेकर छपी खबर से विभाग में मची खलबली। लापरवाही को देखते हुए एंबुलेंस के एसीओ शुभ कल्याण ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंच स्थिति का जायजा लिया और ईमटी की कमी को तुरंत पूरा किया।

- Sponsored Ads-

लापरवाही को लेकर एसीओ ने बताया कि जिस एंबुलेंस में ईमटी की कमी देखी गई उसके कर्मी लिखित छुट्टी पर थे। इसलिए उक्त एंबुलेंस को ऑफ रोड किया गया था।

बछवाड़ा CHC में एंबुलेंस कर्मियों की लापरवाही पर एक्शन, विभाग ने तुरंत दूर की EMT की कमी 2उन्होंने बताया कि सभी एंबुलेंस पर संबंधित कर्मी की कमी को पूरा कर दिया गया है। कोई भी कर्मी बिना सूचना को अनुपस्थित पाए जाते हैं जिससे स्वास्थ्य सुविधा में किसी भी प्रकार की असुविधा होती है वैसे कर्मी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article