कलियुग में समस्त पापों को हरने वाली मात्र एक गंगा जी है,गंगा तट पर राम भक्ती का कथा मिलता है – रघुनंदन दास
डीएनबी भारत डेस्क
हिन्दू सनातन धर्म में जितना कार्तिक मास में हिन्दू का पर्व, महापर्व होता है उतना बारह मास में किसी एक मास में नहीं होता है। कार्तिक मास में सिमरिया धाम में कल्पवास का बहुत बड़ा महत्व है।उक्त अनमोल वचन बुधवार को पतित पावनी उत्तर वाहिनी गंगा तट सिमरिया धाम में आयोजित राजकीय कल्पवास मेला में अखिल भारतीय चतुर्भुजी खालसा संत साहेब बाबा शिविर में कथा के दौरान संतों को कार्तिक मास और कल्पवास की महत्ता को बताते हुए परमपूज्य संत मौनी बाबा ने कहा।

उन्होंने कहा की इसमें सबसे बड़ी बात है की हर जाति, वर्ग, आयु, वृध एवं बालक और जवान आते हैं। यह सिमरिया धाम के कल्पवास की बड़ी विशेषता है। कल्पवास में कल्पवासीयों द्वारा इतना पूजा, पाठ, अनुष्ठान किया जाता है की लगता है की साक्षात गंगा वहां प्रगट का अनुभूति होता है।आगे उन्होंने कहा की यही मास एक ऐसा मास है की भगवान को देवोत्थान एकादशी में भावना से जगाया जाता है। वहीं कथा परमपरा प्रवचन को आगे बढ़ाते हुए अयोध्या से पधारे संत रघुनंदन दास जी ने कहा की कलियुग में समस्त पापों को हरने वाली मात्र एक गंगा जी है,गंगा तट पर राम भक्ती का कथा मिलता है ।गंगा के तट पर अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष चारों की प्राप्ति होता है। उन्होंने रामचरित मानस की पंक्ति को कहते हुए कहा की
राम भगवती जहां सुरसरी धारा। सरसे ब्रहम विचार प्रसारा।। वहीं पदम् पुराण की पंक्ति को कहते हुए कहा की गंगा पापम शशि तापम देमयम कल्प तरुसथता । पापम, तापम तथा देमयम हनती साधु समागमा।। गंगा जी के साथ-साथ सिमरिया धाम में साधु महात्मा का विशेष रूप से जमावरा होता है। जिसमें कथा, प्रवचन, भजन, भाव, पुजा, पाठ, अनुष्ठान ,हवन, आरती कार्यक्रम होता रहता है। जो समस्त लोकों में सुखदाई है। इस पुनित अवसर पर गोपाल दास, जीवेश मिश्र, केशर दास, सुभम दास, राम सोभन दास, राम टहल दास, रामदास सहित सैकड़ों श्रधालु उपस्थित रहे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार कि रिपोर्ट