सोने की हनुमान जी की चकती छीनने का प्रयास, ग्रामीणों ने दो हथियारबंद युवकों को पकड़ा

DNB Bharat Desk

भगवानपुर (बेगूसराय)। तेयाय ओपी क्षेत्र के चक्कापर नवादा गांव में बुधवार को सोने की हनुमान जी की चकती छीनने का प्रयास कर रहे बाइक सवार दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों के पास से दो देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा, एक मोबाइल, सोने की चकती और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

- Sponsored Ads-

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि चक्कापार नवादा गांव में बाइक सवार दो व्यक्ति देसी हथियार का भय दिखाकर लूटपाट का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों के विरोध करने पर दोनों भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने खदेड़कर उन्हें पकड़ लिया।

सोने की हनुमान जी की चकती छीनने का प्रयास, ग्रामीणों ने दो हथियारबंद युवकों को पकड़ा 2घटना के संबंध में चक्कापर निवासी प्रेमलाल यादव और उनके पुत्र मनीष यादव ने बताया कि वे घर से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दोनों युवकों ने प्रेमलाल यादव के गले से सोने की चकती छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों आरोपितों ने फायरिंग भी की। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जुट गए और दोनों को पकड़ लिया।

पकड़े गए युवकों की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढौली गांव निवासी नितीश कुमार उर्फ मुरला, पिता नवीन मिश्रा और सौरभ कुमार उर्फ पोलू, पिता नीरज सिंह के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान सौरभ के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, सोने की हनुमान जी की चकती और नोकिया कंपनी का कीपैड मोबाइल बरामद हुआ। वहीं नितीश के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा मिला।

सोने की हनुमान जी की चकती छीनने का प्रयास, ग्रामीणों ने दो हथियारबंद युवकों को पकड़ा 3इसके अलावा पुलिस ने काले रंग की साइन मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR09BD1501) भी जब्त की है। मनीष यादव ने बरामद सोने की चकती को अपना बताते हुए कहा कि दोनों युवकों ने हथियार का भय दिखाकर इसे छीन लिया था। इस मामले में भगवानपुर-तेयाय थाना कांड संख्या 325/26 दर्ज कराया गया है।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर बरामद हथियार, कारतूस, मोबाइल, सोने की चकती और मोटरसाइकिल जब्त कर ली। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article