बेगूसराय एडीएम ने किया जनगणना प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण, प्रशिक्षुओं को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

DNB Bharat Desk

तेघड़ा प्रखंड में भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण अपर समाहर्ता (ADM), बेगूसराय द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण स्थल का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं, उपस्थिति एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लिया।

- Sponsored Ads-

ADM  ने प्रशिक्षण कक्ष में उपस्थित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनसे प्रशिक्षण से संबंधित अनुभव एवं समझ की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षुओं से विभिन्न प्रश्न पूछकर यह सुनिश्चित किया कि उन्हें मकान सूचीकरण, परिवार विवरण संकलन, निर्धारित प्रश्नावली की प्रविष्टि तथा डिजिटल पोर्टल/एप के उपयोग की समुचित जानकारी प्राप्त हो रही है या नहीं।

उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है तथा इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े ही सरकार की नीतियों, योजनाओं एवं संसाधनों के समुचित वितरण का आधार बनते हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान दिए जा रहे प्रत्येक बिंदु को गंभीरता से आत्मसात करें तथा फील्ड में कार्य करते समय पूर्ण जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ कार्य करें, ताकि कोई भी परिवार या व्यक्ति जनगणना से वंचित न रह जाए।

बेगूसराय एडीएम ने किया जनगणना प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण, प्रशिक्षुओं को दिए महत्वपूर्ण निर्देश 2उन्होंने विशेष रूप से स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया को अधिकतम प्रोत्साहित करने, आम नागरिकों को जागरूक करने तथा डिजिटल माध्यम के उपयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया। साथ ही, डेटा की शुद्धता एवं समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, तेघड़ा भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रगति एवं व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी ADM  को उपलब्ध कराई तथा बताया कि प्रखंड स्तर पर HLB गठन, कार्मिक प्रतिनियोजन एवं प्रशिक्षण कार्य योजनाबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभावी, परिणामोन्मुख एवं त्रुटिरहित तरीके से संचालित हो।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article