डीएनबी भारत डेस्क
विगत 10 नवंबर की रात दो बदमाशों ने चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया घाट में एक महिला के साथ मारपीट करते हुए उसके घर के छत से नीचे फेंक दिया था। जिस वजह से महिला घायल हो गई। उसके बाद पीड़ित परिवार के साथ पहले बरौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गई फिर बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल चली गई।

बताया जाता है की घटना के बाद महिला के द्वारा स्थानीय पुलिस को बिना सूचना दिए ईलाज हेतु चली गई।सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान लिए गए फर्द बयान में पड़ोसी अशोक महतों का पुत्र भोगल महतों के विरुद्ध चकिया थाना में कांड संख्या- 134/26 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष
चकिया थाना गौतम कुमार दास ने बताया कि मामला दर्ज कर घटनास्थल पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आगे की कारवाई की जा रही है। वही सदर डीएसपी टू कुमारी दुर्गा शक्ति के नेतृत्व में चकिया थाना पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। चकिया थानाध्यक्ष गौतम कुमार दास ने आगे बताया कि पीड़ित महिला को ईलाज के बाद मंगलवार को सकुशल घर पहुंचा दिया गया है। महिला की सुरक्षा को लेकर उसके घर पर दो पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि कोई विवाद नहीं है। गिरफ्तार आरोपी महिला का भाई है। घटना के बारे में आस पास पूछने पर कोई भी कुछ नहीं बताया। बताते चलें कि विगत 11 जून को महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। जिसको लेकर चकिया थाना कांड संख्या -56/26 के तहत तीन नामजद एवं दो अन्य अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। एसपी मनीष के निर्देश पर गठित टीम एवं डीआईयू की टीम ने रामू महतों को गांधीनगर गुजरात से गिरफ्तार किया गया। वही सोली बिन्द उर्फ सोलिया को शाम्हो दियारा से गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसके अलावा दो अन्य अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक अपराधी अब भी फरार चल रहा है।सूरज महतों के घर पर इश्तिहार चिपका दिया गया है। एसपी मनीष कुमार ने कतिपय मीडिया चैनलों में प्रचारित किया जा रहा है।
चकिया थाना अंतर्गत एक महिला को दुराचार एवं मारपीट कर छत से फेंक दिया गया है। इसका खंडन करते हुए बताया कि उक्त खबर बिलकुल गलत है। वर्तमान की घटना में मारपीट का अपराध सामने आया है। पुरानी घटना में 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चूका है एवं एक अभियुक्त के विरूद्ध कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है। उसके खिलाफ ईनाम घोषित किया जा चुका है। कोई भी अभियुक्त जेल से बाहर नहीं आया है। एसपी ने बताया कि गैंगरेप मामले में स्पीडी ट्रायल चल रहा है। उक्त महिला को इलाज कराकर घर भेजा जा चुका है। एवं उसे सुरक्षा प्रदान किया गया है।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट