मंत्री विजय चौधरी सहित कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद,अधिकारियों को दिए कई दिशा निर्देश।
डीएनबी भारत डेस्क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को नालंदा जिला पहुंचे। इस दौरान सीएम नीतीश ने सालेपुर-नरसंडा-तेलमर-करौटा पथ एवं प्रस्तावित सालेपुर से राजगीर बुद्ध सर्किट फोर लेन पथ निर्माण के एलायनमेंट का स्थल निरीक्ष कर अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिया।
आपको बता दे कि यह पथ एसएच( स्टेट हाईवे)- 78 (बिहटा सरमेरा) पथ से प्रारंभ होकर सालेपुर-नरसंडा-तेलमर करौटा होते हुये एनएच(राष्ट्रीय राजमार्ग)- 30 (पटना-मोकामा के जगदंबा स्थान मोड़) पर मिलता है। यह पथ राजगीर जाने हेतु एक वैकल्पिक मार्ग है। इस पथ का चौड़ीकरण (फोर लेन के रूप में) किया जायेगा, जिससे राजगीर जाने में लोगों को सहूलियत होगी एवं समय की बचत होगी।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री श्री कुमार ने नालंदा जिला अन्तर्गत प्रस्तावित सालेपुर से राजगीर बुद्ध सर्किट फोर लेन पथ निर्माण के एलायनमेंट का स्थल निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। सालेपुर से राजगीर टू लेन पथ को फोर लेन के रूप में चौड़ीकरण किया जायेगा, इससे पटना से राजगीर जाने वाले लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी, साथ ही समय की भी बचत होगी।
डीएनबी भारत डेस्क