कैमूर: ईवीएम डिस्पैच सेंटर का एसडीओ मोहनियां ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

DNB Bharat Desk

मोहनियां अनुमंडल पदाधिकारी अनिरुद्ध पांडेय ने आज मोहनियां स्थित ईवीएम डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, सीसीटीवी कैमरे की स्थिति तथा स्ट्रांग रूम की तैयारी का बारीकी से जायजा लिया।

- Sponsored Ads-

कैमूर: ईवीएम डिस्पैच सेंटर का एसडीओ मोहनियां ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश 3उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को सभी ईवीएम मशीनें सेंटर पर आ जाएंगी। इसके बाद उन्हें सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम तैयार किया जा रहा है, जिसमें चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सीसीटीवी निगरानी, बिजली की समुचित व्यवस्था और पुलिस के साथ-साथ मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

कैमूर: ईवीएम डिस्पैच सेंटर का एसडीओ मोहनियां ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश 4निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में सुरक्षा और पारदर्शिता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा —“चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article