नालंदा: पुल निर्माण निगम के सचिव शीर्षत कपिल अशोक पहुंचे हरनौत के गोनावाँ रोड, घटनास्थल का किया निरीक्षण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के गोनावां रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का ढांचा अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में छह मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

- Sponsored Ads-

मिली जानकारी के मुताबिक, मजदूर ओवरब्रिज पर सीमेंट भरने का काम कर रहे थे तभी अचानक ढांचा गिर पड़ा। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल मजदूरों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। 

नालंदा: पुल निर्माण निगम के सचिव शीर्षत कपिल अशोक पहुंचे हरनौत के गोनावाँ रोड, घटनास्थल का किया निरीक्षण 2पुल निर्माण विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक एसीएम नितिन वैभव काजले बीडीओ खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों या संवेदकों पर कड़ी कार्रवाई होगी।फिलहाल सरकार ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है, जो जल्द ही रिपोर्ट सौंपेगी।

नालंदा: पुल निर्माण निगम के सचिव शीर्षत कपिल अशोक पहुंचे हरनौत के गोनावाँ रोड, घटनास्थल का किया निरीक्षण 3स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस पुल का निर्माण 2023 से चल रहा है और इस दौरान कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई कि मलबे के नीचे और मजदूर दबे हो सकते हैं, हालांकि प्रशासन ने इस संभावना से इंकार किया है।हरनौत में ओवरब्रिज हादसे ने एक बार फिर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article