बछवाड़ा: थाना परिसर की चारदीवारी निर्माण में घटिया सामग्री का खेल, ग्रामीणों की शिकायत पर BDO ने की जांच

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

जिला परिषद योजना से बछवाड़ा थाना परिसर में चारदीवारी निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री के इस्तेमाल नहीं होने से नाराज ग्रामीणों के शिकायत पर सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने स्थल पर पहुंचकर योजना में उपयोग किए जा रहे सामग्री का जांच किया। 

जांच के दौरान बीडीओ ने निर्माण कार्य में प्रयोग किए जा रहे ईंट की गुणवत्ता और कमियों को छिपाने के लिए आनन-फानन में किए जा रहे प्लास्टर तथा कार्यस्थल पर योजना बोर्ड की अनुपस्थिति की बारीकी से जांच-पड़ताल की।कार्य स्थल से ही योजना में इस्तेमाल हो रहे घटिया सामग्री की जानकारी और सामग्री बदलने का निर्देश दूरभाष से जिला परिषद सदस्य की दिया।

बछवाड़ा: थाना परिसर की चारदीवारी निर्माण में घटिया सामग्री का खेल, ग्रामीणों की शिकायत पर BDO ने की जांच 2 चारदीवारी का निर्माण कार्य जिला परिषद क्षेत्र संख्या 3 के योजना के तहत कराया जा रहा है, जिसमें खुलेआम घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और कार्यस्थल पर योजना का बोर्ड नहीं लगाया गया जिससे योजना की लंबाई और आवंटित राशि की जानकारी नहीं हो रही है। जिससे  स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जिला परिषद क्षेत्र संख्या 3 की सदस्य वीणा देवी की अनुशंसा पर लगभग 8 लाख रुपये की लागत से 230 फीट लंबी चार दीवारी  का निर्माण संवेदक मनीष कुमार द्वारा कराया जा रहा है। 

ज्ञात हो कि स्थानीय लोगों और थाना की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विगत आठ वर्ष पूर्व बछवाड़ा के दिवंगत विधायक रामदेव राय की अनुशंसा से लगभग 800 फीट लंबी चारदीवारी का निर्माण कराया गया था। उस समय करीब 50 से 60 फीट चार दीवारी का कार्य अधूरा रह गया था, जिसके चलते थाना परिसर असुरक्षित बना हुआ था। इसके बाद जिला परिषद सदस्य वीणा देवी द्वारा बच्चे हुए भाग की घेराबंदी के लिए अनुशंसा की गई, लेकिन जहां मात्र 50 से 60 फीट दीवार की आवश्यकता थी, 

बछवाड़ा: थाना परिसर की चारदीवारी निर्माण में घटिया सामग्री का खेल, ग्रामीणों की शिकायत पर BDO ने की जांच 3वहां 230 फीट के योजना का निविदा निकाल दिया गया संवेदक मनीष कुमार द्वारा कार्य शुरू करने से पूर्व  स्थल पर योजना से संबंधित शिलापट्ट भी नहीं लगाया गया और निर्माण कार्य निम्न दर्जे की ईंट, घटिया बालू व निम्नस्तरीय सामग्री का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जाने लगा। इसको लेकर स्थानीय समाजसेवी राजकुमार चौधरी, विजय शंकर दास, उमेश कुंवर कवि, राजद नेता कुमार रूपेश यादव और श्याम प्रसाद दास सहित कई प्रबुद्ध नागरिकों ने कड़ा विरोध जताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी संवेदक पर कार्रवाई की मांग की है।

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता मनोज कुमार राहुल की रिपोर्ट

Share This Article