डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर (बेगूसराय)। दीपावली, काली पूजा एवं लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर भगवानपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने की।

बैठक में आगामी पर्वों के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों से दूर रहें।
उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए आमलोगों का सहयोग भी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा सभी पर्वों को आपसी सद्भाव और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट