वीरपुर में डीएम ने घंटों की प्रखंड व अंचल कार्यालय की समीक्षा, मुखिया बोले- जलजमाव से निजात दिलाएं, बाजार में बने ढक्कनयुक्त नाला

DNB Bharat Desk

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक जिला पदाधिकारी श्री कांत शास्त्री ने वीरपुर प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में शनिवार को प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों के साथ घंटों समिक्षातमक बैठक किया। तत्पश्चात् प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ भी लगभग 30 मीनट तक विभिन्न समस्याओं के अलावे प्रखंड कार्यालय के आसपास वीरपुर में ही प्रखंड कार्यालय बने इस पर भी बातचीत किया।

- Sponsored Ads-

वीरपुर में डीएम ने घंटों की प्रखंड व अंचल कार्यालय की समीक्षा, मुखिया बोले- जलजमाव से निजात दिलाएं, बाजार में बने ढक्कनयुक्त नाला 2मौके पर मौजूद वीरपुर पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह वीरपुर पश्चिम व वीरपुर पूर्वी पंचायत में जल जमाव से निजात दिलाने के लिए वीरपुर बाजार से गभूआ तक ढक्कन यूक्त नाला निर्माण और वीरपुर पूर्वी पंचायत के पूल चौक से खैय जलाशय तक ढक्कन यूक्त नाला निर्माण, लखनपुर प्राथमिक विद्यालय में चार दिवाली निर्माण, पकड़ी में पीडिएफ की दुकान स्थापित करने से संबंधित मांग पत्र को सौंपा वहीं पर्रा पंचायत के ऋषभ कुमार ने पंचायत भवन में नियमित पंचायत स्तरीय कर्मीयों को उपस्थित नहीं रहने से संबंधित समस्या से मांग पत्र को सौंपा।

वीरपुर में डीएम ने घंटों की प्रखंड व अंचल कार्यालय की समीक्षा, मुखिया बोले- जलजमाव से निजात दिलाएं, बाजार में बने ढक्कनयुक्त नाला 3इसके अलावे दर्जनों जरुरत मंद लोगों ने भी अपनी अपनी समस्याओं से निजात दिलाने से संबंधित मांग पत्र को सौंपा। मौके पर एडीएम राजकिशोर चौधरी, डीडीसी आकाश चौधरी,सीवील सर्जन अशोक कुमार,डी आर डी ए विवेक कुमार के अलावे वीडियो पंकज कुमार शक्ति धर,सीओ भाई विरेंद्र, थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार समेत प्रखंड व अंचल कार्यालय कार्यालय के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Share This Article